Haryana
Trending

प्रतियोगिताओं से निखरता है व्यक्तित्व ll

प्रतियोगिताओं से निखरता है व्यक्तित्व ll

सिरसा -( अक्षित कम्बोज ) सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय मीठी सुरेरां, ऐलनाबाद में प्राचार्य डा. सज्जन कुमार की अध्यक्षता तथा प्रो.कुलजीत कौर के संयोजन में दो दिवसीय ‘प्रतिभा खोज समारोह’ की शुरूआत की गई। कार्यक्रम की शुरूआत में प्राचार्य डा. सज्जन कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर किसी में कोई ना कोई प्रतिभा अवश्य छुपी होती है और कॉलेज आपको एक ऐसा मंच उपलब्ध करवाता है, जिससे कि प्रतिभा निखर कर सामने आए। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से प्रतिभा निखरती है और व्यक्तित्व संवरता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से यह आह्वान भी किया कि वह शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए सह-पाठयक्रम तथा सभ्यचारक गतिविधियों में भाग अवश्य लें। प्रो. कुलजीत कौर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रवीण कुमार ने बताया कि इस समारोह में पहले दिन सह -पाठयक्रम गतिविधियां जिनमें रंगोली, पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. सुरेश कुमारी, प्रो.प्रवीण, डा. सावन कुमार, प्रो. अक्षय कुमार, प्रो. ज्योति और डा. पूजा ने निभाई। रंगोली प्रतियोगिता में ज्योति ने पहला, रचना ने दूसरा व मनीषा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में मंजू ने पहला, यशोदा ने दूसरा, नितिन ने तीसरा, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हर्ष, गगनदीप व अनुराग की टीम ने पहला, दलजीत सिंह, संदीप कुमार व अश्वनदीप सिंह की टीम ने दूसरा तथा मुकेश कुमार, मनोज कुमार व विशाल की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मंच का संचालन प्रो. कुलजीत कौर ने किया। इस मौके पर सभी शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button