Haryana
Trending

अग्रवाल पार्क में अग्रसेन जयंती पर कार्यक्रम ll

अग्रवाल पार्क में अग्रसेन जयंती पर कार्यक्रम ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज) अग्रवाल पार्क में महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा और हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि अग्रवाल समाज जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि देश के आर्थिक विकास और प्रगति में अग्रवाल समाज का बहुत बड़ा योगदान है, क्योंकि देश के राजस्व (टैक्स) में इस समाज द्वारा एक बड़ा हिस्सा दिया जाता है। गोबिंद कांडा ने समाज के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गऊशालाओं के संचालन, बीमार व जरूरतमंदों के इलाज और गरीब कन्याओं के विवाह में अग्रवाल समाज हमेशा बढ़-चढ़कर अपना अहम योगदान देता आया है। वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि अग्रवाल सभा की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में कल शनिवार दोपहर 2 बजे महाराजा अग्रसेन स्कूल से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी। इसके बाद 11 अक्तूबर को महाराजा अग्रसेन स्कूल के प्रांगण में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान एक विशाल रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा, जिसमें समाज के युवा और नागरिक रक्तदान करेंगे। भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने समस्त सिरसावासियों से अपील की है कि वे महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले इन सभी कार्यक्रमों और भव्य शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें और आयोजन को ऐतिहासिक बनाएं। इस मौके पर पुरूषोत्तम गोयल, अनिल सर्राफ, भीम सिंगला, नवधीश गर्ग, अंजनी कनोडिया, राजेश अग्रवाल, प्रवीण महिपाल, कीर्ति गर्ग, गोपाल सर्राफ, अशोक बांसल, भीम सिंगला, रामकिशन गोयल, आकाश चाचाण, भारत गोयल, भीम सिंगला, नरेश जिंदल सहित अग्रवाल समाज और व्यापार मंडल के तमाम पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button