Haryana
Trending

315 बोर का अवैध पिस्तौल व 3 जिंदा कारतूस सहित युवक काबू।।

315 बोर का अवैध पिस्तौल व 3 जिंदा कारतूस सहित युवक काबू।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- सिरसा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को 315 बोर का अवैध पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस सहित बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल उर्फ नानू पुत्र फकीर चंद निवासी गांव दड़बा कलाम, जिला सिरसा के रूप में हुई है। एटीं नारकोटिक्स सेल प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिरसा दीपक सहारन के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स सेल की एक पुलिस टीम अपराध की रोकथाम के लिए गश्त व चैंकिग के दौरान गांव दड़बा कलां में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। जैसे ही युवक की नजर पुलिस टीम पर पड़ी तो वह घबरा गया और अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को मौके पर ही काबू कर लिया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 315 बोर का अवैध पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस सहित बरामद हुआ। एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने बरामद हथियार को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना नाथूसरी चौपटा में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया है। आरोपी को आगामी पूछताछ व कानूनी कार्रवाई के लिए थाना नाथूसरी चौपटा के हवाले किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अवैध हथियार कहां से लेकर आए थे और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button