एडवोकेट पुखराज चौहान राजपूत प्रतिनिधि सभा के उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी नियुक्त ll
एडवोकेट पुखराज चौहान राजपूत प्रतिनिधि सभा के उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी नियुक्त ll

सिरसा – ( अक्षित कम्बोज ) राजपूत प्रतिनिधि सभा सिरसा की बैठक महाराणा प्रताप भवन सिरसा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चानण सिंह खिच्ची ने की। इस बैठक में अध्यक्ष रविंद्र सिंह चौहान (गदली) ने सभा की नई कार्यकारिणी नियुक्त की, जिसमें मार्गदर्शन मंडल में चानण सिंह खिच्ची, विजय सिंह राठौड़, बलबीर सिंह चौहान, इंद्र सिंह भाटी, धीरत सिंह खिच्ची, रामकुमार भाटी को शामिल किया गया है। संरक्षक मंडल में डबहादुर सिंह शेखावत को नियुक्त किया गया। वहीं रविंद्र सिंह चौहान को अध्यक्ष व डा. शत्रुजीत सिंह शेखावत, कृष्ण सिंह शेखावत, हनुमान सिंह भाटी, मा. राजकुमार सिंह चौहान को वरिष्ठ उपप्रधान नियुक्त किया गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष में योगेंद्र सिंह राठौड़, लक्ष्मण सिंह चौहान, एडवोकेट पुखराज चौहान, दुर्गा सिंह राठौड़ व दिवाकर सिंह राठौड़ को नियुक्त किया गया। महासचिव पद की जिम्मेवारी भीम सिंह राठौड़ को दी गई है। ओम सिंह राठौड़, मूल सिंह इंदा व अजय सिंह राठौड़ को सचिव बनाया गया है, जबकि कोषाध्यक्ष के रूप में जसवंत सिंह राठौड़, संगठन सचिव महेंद्र सिंह राठौड़ व कानूनी सलाहकार के रूप में आशीष चौहान को नियुक्त किया गया है। मीडिया प्रभारी एडवोेकेट पुखराज सिंह चौहान, सह मीडिया प्रभारी धीरज सिंह चारण, क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में विक्रमादित्य सिंह खिच्ची, सुमन सिंह सोलंकी, हनुमंत सिंह खिच्ची, भरत सिंह शेखावत, बाग सिंह सोलंकी, कैप्टन मदन सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह भाटी, बहादुर सिंह भाटी, विजय सिंह नरूका, रजत सिंह रावत, हरेंद्र सिंह खिच्ची, मोहन सिंह बड़गुजर, राजेंद्र सिंह राघव, ओम सिंह चौहान, उदय सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह भाटी, अशोक शेखावत, धीरज सिंह चारण, सुभाष सिंह खिच्ची, दीपक सिंह भाटी, कृष्ण सिंह, करणी सिंह चौहान, मेहताब सिंह गौड़, विजय सिंह बड़गुजर, रणजीत सिंह देवड़ा, निहाल सिंह को नियुक्त किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. शत्रुजीत सिंह के निर्देशानुसार एक 11 सदस्यीय परिषद भी बनाने का निर्णय लिया गया, जोकि नीतिगत फैसले लेने का काम करेगी। @newstodayhry #newstodayhry




