चोरी की वारदात का हुआ खुलासा! बरवाला पुलिस के हत्थे चढ़े 2 आरोपीII
चोरी की वारदात का हुआ खुलासा! बरवाला पुलिस के हत्थे चढ़े 2 आरोपीII

हिसार -(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धांत जैन (IPS) के दिशा-निर्देशानुसार जिले में चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बरवाला पुलिस ने गांव खरकड़ा में हुई सेंधमारी व चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज तथा सचिन निवासी गांव खरकड़ा, जिला हिसार के रूप में हुई है। मामले का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि गांव खरकड़ा निवासी विशाल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह 15 सितंबर 2026 को अपने परिवार के साथ राजस्थान के नागौर जिले में कपास चुगाई के कार्य के लिए गया हुआ था। इसी दौरान 27 सितंबर को उसके पड़ोसी ने फोन पर सूचना दी कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। जब विशाल घर पहुंचा, तो पाया कि अज्ञात चोरों ने घर से मंगलसूत्र, चांदी की पायल, दो पेन ड्राइव, एक चिप, इन्वर्टर, बैटरी, प्रेस, जूसर मशीन, गैस सिलेंडर, स्पीकर और पानी की मोटर चोरी कर ली है। शिकायत के आधार पर थाना बरवाला में संबंधित धाराओं (305 व 331(4) BNS) के तहत अभियोग अंकित कर जांच शुरू की गई थी। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी बरवाला के सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र ने दोनों आरोपियों मनोज और सचिन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
आरोपियों से पूछताछ और मामले में आगामी तफ्तीश जारी है। #newstodayhry @newstodayhry




