हेरोइन की खेप लेकर निकले थे 2 आरोपी, पुलिस ने दबोचाII


सिरसा -(अक्षित कम्बोज):-नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सिरसा पुलिस ने अपना शिकंजा और कस दिया है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा व सीआईए ऐलनाबाद की पुलिस टीमों ने गश्त के दौरान अलग-अलग जगहों से दो युवकों को लाखो रुपए की 58 ग्राम 260 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा प्रभारी ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव मीरपूर क्षेत्र मे मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया ।उक्त युवक ने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने लगा। पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके पास से 48 ग्राम 260 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान रमनदीप उर्फ रमन पुत्र नायाब सिंह निवासी गांव मीरपूर,जिला सिरसा के रूप में हुई। वहीं एक अन्य घटना में सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम ऐलनाबाद से होते हुए रानियां की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी जब गांव ढुडियांवाली के नजदीक पहुची तो सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया ।उक्त युवक ने पुलिस की गाड़ी को देखकर वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास करने लगा शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन मिली। आरोपी की पहचान विनोद पुत्र जोराराम निवासी गांव ढुडियावाली,जिला सिरसा के रूप में हुई। उन्होनें बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करी या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वालों का सहयोग समाज को नशामुक्त बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है#newstodayhry @newstodayhry



