नशा तस्करों की अब खैर नहीं! सिरसा पुलिस की मुहिम लगातार जारीII
नशा तस्करों की अब खैर नहीं! सिरसा पुलिस की मुहिम लगातार जारीII

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सिरसा पुलिस ने एक रणनीति के ताबड़तोड़ प्रहार करते हुए सिरसा पुलिस ने पिछले एक साल में बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में 23 करोड़ 50 लाख रुपये कीमत के मादक पदार्थ बरामद किए गए, जबकि 1105 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। नशे के कारोबार में संलिप्तता के संदेह और जांच के आधार पर 68 मेडिकल स्टोर सील करवाए गए तथा तस्करों की करीब 2 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति भी अटैच करवाई गई। एसपी दीपक सहारन ने 24 अक्टूबर 2025 को सिरसा में कार्यभार संभालने के बाद नशा तस्करी के खिलाफ अभियान को प्राथमिकता दी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इस अवधि में नशा तस्करी के 573 मामले दर्ज कर 7 किलो 265 ग्राम हेरोइन, 113 किलो 542 ग्राम अफीम, 1190 किलो डोडा चूरा पोस्त और 64 किलो गांजा बरामद किया गया।मेडिकल नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 9 लाख नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद किए। बरामद दवाओं को नियमानुसार आगामी कार्रवाई के लिए ड्रग इंस्पेक्टर के हवाले किया गया। नशा तस्करों के साथ उनकी कमाई पर भी कार्रवाई पुलिस ने नशा तस्करी से अर्जित संपत्ति की पहचान कर करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति अटैच करवाने की कार्रवाई की है। पुलिस की रणनीति गिरफ्तारी तक सीमित न रखकर अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई करने की भी है।1000 युवाओं को उपचार से जोड़ने का प्रयास नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को अपराध की दुनिया से दूर कर सामान्य जीवन में लौटाने के लिए पुलिस जिला प्रशासन के सहयोग से काउंसलिंग और उपचार की पहल भी कर रही है। अब तक 1000 युवाओं की काउंसलिंग करवाकर उन्हें उपचार व दवाई दिलवाने के प्रयास किए गए हैं। एसपी दीपक सहारन ने कहा कि नशा बेचकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है। नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से नशा तस्करों की सूचना पुलिस को देने, युवाओं से शिक्षा व खेलों से जुड़ने और नशे से प्रभावित लोगों को उपचार के जरिए समाज की मुख्यधारा में लाने में सहयोग करने की अपील की।एसपी दीपक सहारन ने बताया कि नशा तस्करों की संपित का ब्यौरा जुटाया जा रहा है,जो भी व्यक्ति नशा तस्करी में संलिप्त है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है । सिरसा में नशा तस्करों को पांव नही पसाने दिए जाएंगे । सिरसा पुलिस द्वारा लगातार गांव गांव जाकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक कर सर्च ऑप्रेशन चलाए जा रहे है,ताकि सिरसा को नशमुक्त बनाया जा सके । उन्होंने ने आमजन से भी आहवान किया कि सिरसा को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सक्रिय भूमिका निभानी होगी ।




