#haryanagorvment
Trending

ताला तोड़कर उड़ाया सामान, अब पूरा माल बरामदII

ताला तोड़कर उड़ाया सामान, अब पूरा माल बरामदII

हिसार-(अमित कुमार):-हिसार पुलिस ने सूर्यनगर क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात पर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा उसके कब्जे से चोरीशुदा सारा सामान बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक पुत्र जयपाल निवासी शिव कॉलोनी, हिसार के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता ममता पत्नी श्री विजेन्द्र निवासी गली नंबर 22, सूर्यनगर, हिसार, जो मेडिसिटी अस्पताल में स्वीपर के पद पर कार्यरत हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह करीब 9:00 बजे वह ड्यूटी पर गई थीं और उनका बेटा नीरज दोपहर करीब 1:00 बजे घर पर ताला लगाकर अपने काम पर चला गया था। जब वह रात करीब 8:00 बजे घर लौटीं तो दरवाजे का ताला टूटा मिला तथा घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों द्वारा घर में रखी 80,000 रुपये नकद तथा सोने-चांदी के आभूषण चांदी की पाजेब, चुटकी, अंगूठियां, कड़ा तथा सोने की कानों की बालियां, नथली व लौंग चोरी किए जाने की बात सामने आई।इस शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं (धारा 305, 331(3) BNS) के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी तफ्तीश अमल में लाई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी PSI शीशपाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक को काबू किया तथा उसकी निशानदेही/कब्जे से चोरीशुदा सारा सामान व सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिया। आरोपी से मामले में गहन पूछताछ व आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button