कोर्ट की अवहेलना करने वाला PO गिरफ्तार, हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाईII
कोर्ट की अवहेलना करने वाला PO गिरफ्तार, हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाईII

हिसार -(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन (IPS) के दिशा-निर्देशानुसार जिले में माननीय न्यायालय की अवहेलना करने वाले और लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधियों (Proclaimed Persons) की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हिसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उद्घोषित अपराधी राम प्रसाद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले का विवरण देते हुए सहायक उप निरीक्षक विक्रम ने बताया कि आरोपी राम प्रसाद के विरुद्ध वर्ष 2022 से एक आपराधिक मामला माननीय अदालत में विचाराधीन था। आरोपी लगातार अदालत में पेश नहीं हो रहा था और जानबूझकर अपनी गिरफ्तारी व न्यायालय की कार्यवाही से बच रहा था। माननीय अदालत द्वारा आरोपी को पेश होने के लिए धारा 82 Cr.P.C. के तहत निर्धारित 30 दिनों का समय भी दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद वह अदालत में हाजिर नहीं हुआ। अदालत की अवहेलना करने पर माननीय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (ACJM), हिसार श्रीमती अनुराधा की अदालत ने दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को आरोपी राम प्रसाद को उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Person) घोषित करते हुए उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने तथा गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त होने पर थाना पुलिस ने आरोपी राम प्रसाद के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 209 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक विक्रम की टीम ने आरोपी राम प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। #newstodayhry @newstodayhry




