#haryanagorvment

आदमपुर पुलिस का त्वरित एक्शन, ग्वार चोरी के 2 आरोपी काबूII

आदमपुर पुलिस का त्वरित एक्शन, ग्वार चोरी के 2 आरोपी काबूII

हिसार -(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन (IPS) के दिशा-निर्देशानुसार जिले में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने और आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आदमपुर पुलिस ने गोदाम का ताला तोड़कर ग्वार की बोरियां चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त ऑल्टो कार तथा चोरी किए गए ग्वार की बिक्री से बची 3,500 रुपये की नकदी बरामद की है।
मामले का विवरण
मामले के अनुसार सुनील कुमार निवासी गांव सदलपुर, तहसील आदमपुर, जिला हिसार ने थाना आदमपुर में शिकायत दी कि खैरमपुर रोड, जाजूदा ऑयल मिल के नजदीक मंडी आदमपुर स्थित उनके गोदाम में ग्वार की बोरियां रखी हुई थीं। दिनांक 22 नवम्बर 2026 को दोपहर करीब 12:57 बजे जब वह गोदाम पहुंचे तो गेट का ताला टूटा हुआ मिला। गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने पर पता चला कि भूपेन्द्र नामक व्यक्ति अपनी ऑल्टो कार में ग्वार से भरी तीन बोरियां चोरी करके ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना आदमपुर में धारा 305 व 331(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस कार्रवाई व बरामदगी
मामले की जांच के दौरान थाना आदमपुर पुलिस मुख्य सिपाही सन्दीप ने कार्रवाई करते हुए दड़ोली पुल के नीचे से नामजद आरोपी भूपेन्द्र उर्फ हुड्डा पुत्र महाबीर तथा महेन्द्र पुत्र चिरंजी लाल, दोनों निवासी भादू कॉलोनी, मंडी आदमपुर, जिला हिसार को काबू किया। पूछताछ एवं नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर भादू कॉलोनी, मंडी आदमपुर स्थित उनके मकान के पास से वारदात में प्रयुक्त ऑल्टो कार बरामद की। इसके अतिरिक्त कार की सीट के अंदर छिपाकर रखी गई चोरी किए गए ग्वार की बिक्री से बची 3,500 रुपये की नकदी भी बरामद की गई। दोनों आरोपियों का सामान्य अस्पताल, मंडी आदमपुर से मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button