NH-09 पर बुलेट का आतंक खत्म! हिसार पुलिस ने किया तगड़ा एक्शनII
NH-09 पर बुलेट का आतंक खत्म! हिसार पुलिस ने किया तगड़ा एक्शनII

हिसार -(अमित कुमार):-हिसार पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले तथा आमजन के लिए परेशानी और सड़क पर खतरा पैदा करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी यातायात इंस्पेक्टर चंद्र भान द्वारा NH-09 स्थित पीर बाबा कट के पास पटाका आवाज निकालने वाली बुलेट बाइक का ₹25,000 का चालान कर बाइक को इंपाउंड किया गया। पुलिस कप्तान हिसार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सड़क पर पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वाली बाइक, मॉडिफाइड साइलेंसर, अनावश्यक शोर, तेज गति तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।हिसार पुलिस की वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी है कि अपने वाहनों में गैरकानूनी मॉडिफिकेशन करवाकर पटाका आवाज निकालना, सड़क पर हुड़दंग करना तथा आम नागरिकों की शांति और सुरक्षा को खतरे में डालना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ भारी जुर्माना, वाहन इंपाउंड करने सहित नियमानुसार कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सड़कें स्टंटबाजी, शोर और लापरवाही दिखाने का मंच नहीं हैं। यातायात नियमों का पालन करें, अपने वाहन निर्धारित मानकों के अनुरूप रखें और दूसरों की सुरक्षा का सम्मान करें। नियम तोड़ने वालों को हिसार पुलिस की सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। हिसार पुलिस सड़क सुरक्षा हमारी प्राथमिकता, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई। #newstodayhry @newstodayhry




