#haryanagorvmentsirsa
Trending

दीवार तोड़कर निर्माण शुरू! प्लॉट विवाद में DGP से शिकायत ||

दीवार तोड़कर निर्माण शुरू! प्लॉट विवाद में DGP से शिकायत ||

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज) प्लॉट के मामले में आरोपियों से मिलीभगत के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित ने डीजीपी हरियाणा को शिकायत भेजी है। डीजीपी को भेजी शिकायत में भीम सैनी पुत्र हुकम चन्द सैनी निवासी कांग्रेस भवन के सामने, पटेल बस्ती, बेगू रोड, सिरसा ने बताया कि उसका 13 मरले का प्लॉट गली नं. 2, गली पीली कोठी वाली, मेला ग्राउंड, सिरसा में स्थित है, जिसका दीवानी न्यायालय, सिरसा में केस चल रहा था, जो कि टेक्निकल दिक्कत के कारण खारिज हो चुका है, जिसकी अपील माननीय न्यायालय राजन वालिया, अतिरिक्त सेशन जज, सिरसा की अदालत में चल रही है, जिसकी आगामी तारीख 27.11.2026 है। जो कि उक्त प्लॉट से आशीना पत्नी त्रिलोकी भूषण निवासी सिरसा व रजनी पत्नी पवन कुमार निवासी पटेल बस्ती, सिरसा का इस प्लॉट से कोई वास्ता नहीं है। यही नहीं आरोपियों ने कीर्ति नगर चौकी के पुलिस अधिकारियों अशोक कुमार व इन्द्रसेन के साथ मिलीभगत करके मौका पर भू-माफिया के बदमाश लाकर नाजायज निर्माण करना शुरू कर दिया। जिसके संबंध में कई बार शिकायत कर चुके हैं, हर बार पुलिस यह कह देती है कि यह मामला दीवानी है, कार्यवाही नहीं कर सकते। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस अधिकारी ही मिलकर मेरे प्लॉट पर कब्जा करवाने की कोशिश कर रहे हंै। आशीना पत्नी त्रिलोकी भूषण निवासी सिरसा व रजनी पत्नी पवन कुमार निवासी पटेल बस्ती, सिरसा अपने साथ पहलवान किस्म के आपराधिक लोगों को साथ लेकर प्रार्थी की संपत्ति में जबरदस्ती कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और हमें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। उक्त पहलवान लोगों पर पहले से ही न्यायालय में केस चल रहे हैं, जो कि जमानत पर बाहर आए हुए हैं। पीड़ित ने बताया कि अब मौका पर उक्त दोषीगण, प्रार्थी की संपत्ति में नाजायज तरीके से दीवार निकाल रहे हैं और प्रार्थी को धमकियां दे रहे हैं कि अगर हमें रोकने की कोशिश की तो तुम्हें जान से मार देंगे। दोषीगण द्वारा किए जा रहे नाजायज निर्माण के जी.पी.एस. फोटोग्राफ साथ संलग्न हैं, जिसमें आगे पानी का टैंकर खड़ा करके पुरानी दीवार तोड़कर आगे गेट लगा रहे हैं। पीड़ित ने कहा कि यह पूरा मामला एसपी सिरसा के संज्ञान में है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। पीड़ित ने डीजीपी से गुहार लगाई कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्रभाव से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए उसे न्याय दिलाया जाए।

Related Articles

Back to top button