#haryanagorvmentsirsa
Trending

प्रिंस बिश्नोई की बड़ी नियुक्ति, किसान मोर्चा में बढ़ा कद! ||

प्रिंस बिश्नोई की बड़ी नियुक्ति, किसान मोर्चा में बढ़ा कद! ||

सिरसा :- (अक्षित्र कम्बोज) प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न संगठनों में विस्तार की प्रक्रिया जारी है। इसी के तहत डबवाली विधानसभा से प्रिंस बिश्नोई को किसान मोर्चा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए जाने पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेश चौहान, प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, वेद फूला, जिला अध्यक्ष रेनू शर्मा तथा जिला प्रभारी रविंद्र बालियान का विशेष रूप से धन्यवाद किया। प्रिंस बिश्नोई ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताते हुए प्रदेश महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए वे सभी वरिष्ठ नेताओं के आभारी हैं। यह नियुक्ति उनके लिए सम्मान के साथ-साथ संगठन और किसान वर्ग के हितों में और अधिक मेहनत से कार्य करने की प्रेरणा भी है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ किसानों की समस्याओं एवं उनके हितों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करेंगे। किसान मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। प्रिंस बिश्नोई ने विश्वास दिलाया कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और किसानों की आवाज को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button