Haryana
Trending

नशा करने वालों और नशा बेचने वालों को बक्सा नहीं जाएगा।।

नशा करने वालों और नशा बेचने वालों को बक्सा नहीं जाएगा।।

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- यमुनानगर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया के दिशानिर्देश अनुसार और डीएसपी रादौर आशीष चौधरी के मार्गदर्शन में जठलाना थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जठलाना में बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव ओर यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। नशे के बारे में बताते हुए बच्चों से कहा की नशा करने वाले व्यक्ति की समाज में कोई इज्जत नहीं होती नशा करने के बाद ही अपराधी बनते हैं बड़े-बड़े अपराधों को अंजाम देने में नशे का अहम रोल होता है। कुछ लोग इस कदर नशा कर लेते हैं कि वह क्या कर रहे हैं उनको खुद पता नहीं चलता पुलिस द्वारा पकड़े जाने के पर वह पछतावा करते हैं लेकिन जब तक उन पर न जाने कितनी धाराएं लग जाती हैं और उस व्यक्ति का जीवन खराब हो जाता है क्योंकि अपराध अपराध है फिर चाहे वह नशे में किए गए हो या होश हवास में कानून सिर्फ अपराध देखता है ना की यह देखा है कि नशे में किए गए हैं या होशो हवास में नशे की लत कम उम्र में लगती है जब बच्चे स्कूल आदि में पढ़ते हैं यहीं से शरारती तत्वों के द्वारा इसकी लत बच्चों को लगा दी जाती है बाद में बच्चे नाश करने के लिए पैसे ना होने पर चोरी आदि का सहारा लेते हैं और एक बड़े क्रिमिनल बनते हैं। यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बताया की 18 वर्ष से पहले कोई भी व्हीकल ना चलाएं व्हीकल चलाते समय अगर बच्चों से कोई भी हादसा हो जाता है तो उसके माता-पिता के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी 18 वर्ष पूरे होने के बाद प्रशिक्षण लेकर लाइसेंस बनवाकर उसके बाद ही वाहन चलाएं। 16 वर्ष की आयु में स्कूटी आदि चला सकते हैं दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें ट्रिपलिंग सॉरी से बचें। इस मौके पर दुर्गा शक्ति डायल 112 की नीलम ने बच्चों को जानकारी देते हुए बताया की डायल 112 आप लोगों की सहायता के लिए बनाई गई है इसका इस्तेमाल करें कहीं भी अनजान जगह पर जाने से पहले डायल 112 की ऐप पर अपनी लोकेशन सांझा करें ताकि आपके साथ कोई भी दुर्घटना या अनहोनी होने से आपको बचाया जा सके और बताया कि फेसबुक इंस्टाग्राम आदि चलाते समय कोई भी फ्रेंड रिक्वेस्ट आदि को रिसीव ना करें क्योंकि इसे आपकी सारी जानकारी अपराधी किस्म के व्यक्ति तक आसानी से पहुंच जाती है और बाद में वह अपराधी आपके साथ किसी भी अपराधीक घटना को अंजाम दे सकता है बताया कि इंस्टाग्राम आदि चलाते समय आपकी लोकेशन तक हेक्रो तक पहुंच जाती है जो आपको या आपके परिवार वालों को ब्लैकमेल तक कर सकते हैं। स्कूल की प्रधानाचार्य संगीता रानी ने बच्चों को बहुमूल्य जानकारी देने के लिए थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह और एएसआई नीलम का धन्यवाद किया और कहा की आपके इन प्रयासों से बहुत से बच्चों के साथ अपराध होने से बचेगा और बच्चे सही मार्ग पर चलेंगे।इस मौके पर जसवीर सिंह,मनीष तंवर, सुधीर कुमार कांस्टेबल इन्दू, कांस्टेबल पूनम आदि मौजूद रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button