गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल हथीन की बस में छात्रों से धक्का लगवाने का वीडियो वायरल।।
गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल हथीन की बस में छात्रों से धक्का लगवाने का वीडियो वायरल।।

पलवल-(निकुंज गर्ग):- गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल हथीन की स्कूल बस में छात्रों से ही धक्का का वीडियो सोशल मीडिया पर हो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से बस में धक्का लगवाया जा रहा है। इस घटना ने पूरे इलाके में खलबली मचा दी है। इस मामले में स्कूल प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस चालक को नौकरी से निकाल दिया है मजेदार बात तो यह है कि उस बस पर नूंह जिले के मॉडल संस्कृति स्कूल 2 का पता लिखा है। जिसके कारण नूंह जिले में भी इस बात की हलचल बनी हुई है। जब इसकी पड़ताल की तो यह बस पलवल जिले के हथीन शहर के गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल बुराका में लगाई हुई है। इस विसंगति का क्या मतलब है। प्रधानाचार्य का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी और इस तरह से बच्चों से धक्का लगवाना कानूनी अपराध है। लेकिन क्या स्कूल प्रबंधन अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रहा है। यह मामला बच्चों की सुरक्षा के बारे में गंभीरता से सोचने पर मजबूर करता है। क्या स्कूल बसों में सुरक्षा के पर्याप्त उपाय किए जा रहे हैं। क्या बच्चों को इस तरह की हिंसा से बचाने के लिए और कड़े कदम उठाने की जरूरत है। ऐसे स्कूल के प्रिंसिपल पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।। #newstodayhry @newstodayhry



