Haryana
Trending

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में आरंभ हुई सरोवर से गाद निकालने की कारसेवा II

गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में आरंभ हुई सरोवर से गाद निकालने की कारसेवा II

अंबाला-(राहुल जाखड़):- गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में आरंभ हुई सरोवर से गाद निकालने की कारसेवा हजारों की संख्या में संगत ने कारसेवा में लिया भाग, सप्ताह भर चलेगी सेवा एसएसजीएमसी प्रधान जगदीश सिंह झींडा, बाबा जगतार सिंह तरनतारन वाले रहे मौजूद सिखों के आठवें गुरु श्री हरिकृष्ण साहिब की चरण छोह प्राप्त गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में आज सरोवर से गाद निकालने की कारसेवा आरंभ की गई। यह कारसेवा बाबा जगतार सिंह तरनतारन साहिब वाले की अगुवाई में बाबा गुरमीत सिंह जी शाहबाद वाले करवा रहे हैं। कारसेवा के पहले दिन हजारों की संख्या में संगत ने कारसेवा में भाग लिया और सरोवर से गाद निकालने का कार्य किया। इस दौरान भीषण गर्मी में भी संगत ने पूरे जोश के साथ सेवा की। संगत की तरफ से ठंडे पानी की छबील, नींबू पानी का लंगर लगाया गया। जानकारी देते हुए बाबा गुरमीत सिंह ने बताया कि सरोवर से गाद निकालने से पहले काफी दिनों से पानी निकालने और मछलियों को दूसरी जगह शिफ्ट करने का काम किया जा रहा था। आज कारसेवा आरंभ हुई और सप्ताह भर संगत के सहयोग से गाद निकालने की सेवा चलेगी। आज कारसेवा में हरियाणा कमेटी के प्रधान, मेंबर्स सहित गुरुद्वारा साहिब के कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अरदास कर शुरू की कारसेवा आज गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी बाबा बूटा सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब के आगे अरदास बेनती कर कारसेवा को आरंभ करवाया। इस दौरान हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा, बाबा जगतार सिंह तरनतारन साहिब वाले, बाबा गुरमीत सिंह जी शाहबाद वाले, पूर्व एसजीएमसी मेंबर टीपी सिंह, सीनियर मीत प्रधान गुरमीत सिंह रामसर, एग्जेक्टिव मेंबर रुपिंद्र सिंह, मेंबर गुरतेज सिंह, मैनेजर पंजोखरा साहि कुलदीप सिंह, मैनेजर गुरुद्वारा लखनौर साहिब अर्जुन सिंह, मैनेजर गुरुद्वारा मंजी साहिब प्रितपाल सिंह, हरपाल सिंह कंबोज, हन्नी सहगल , दिलबाग सिंह, सतिंदरपाल सिंह बंटी, प्रीतम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। सरोवर में लगाए जाएंगे पानी साफ करने के लिए फिल्टर बाबा गुरमीत सिंह ने बताया कि गाद निकालने के बाद सफाई कर सरोवर में चबूतरे बनाए जाएंगे। जिसके ऊपर फिल्टर लगाए जाएंगे। फिल्टर के जरिये पानी साफ होकर सरोवर में एकत्रित होगा। उन्होंने बताया कि फिल्टर लगने से सरोवर में सफाई रहेगी और जल्द सरोवर की सफाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में फिल्टर और स्टील पाइपस पहुंच चुकी हैं और जल्द ही सफाई के बाद फिल्टर लगा दिए जाएंगे और सरोवर संगत को समर्पित कर दिया जाएगा।रविवार को गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में सजते हैं दीवान सिखों के आठवें गुरु श्री हरिकृष्ण साहिब ने गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में गूंगे-बोले छज्जू झीवर से गीता के अर्थ करवाए थे। मान्यता है कि यहां पर स्नान करने से हर तरह के दुख दर्द दूर होते हैं। गुरुद्वारा साहिब की महानता आसपास के क्षेत्रों में काफी प्रख्यात है। दूर-दूर से संत रोजाना यहां नतमस्तक होकर वाहेगुरु का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसलिए आस्था को अपने मन में संजोए संगत सदा गुरु के चरणों मे हाजिरी भरने के लिए तैयार रहती है। गुरुद्वारा पदाधिकारियों ने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी व संगत के सहयोग से सरोवर को साफ करने का कार्य करवाया जा रहा है II #nwstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button