Haryana
Trending

इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से लोग ही नहीं बल्कि पशु पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं I I

इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से लोग ही नहीं बल्कि पशु पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं I I

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र बढ़ रही गर्मी से दुग्ध उत्पाद में आई कमी ,डॉक्टर दुधारू पशुओं का विशेष ध्यान रखने को कर रहे अपील। उत्तर भारत में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से लोग ही नहीं बल्कि पशु पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं और यही कारण है कि इन दोनों दूध उत्पादन में भी कमी आई है। ऐसे में डॉक्टर पशुओं का विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। डॉ विशाल का कहना है जब भी गर्मी बढ़ती है तब आमतौर पर देखा जाता है कि मवेशियों में दूध की कमी आ जाती है जिसके लिए दूध उत्पादन वाले किसानों को अपने पशुओं का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है उन्होंने कहा कि किसान अपने पशुओं को छांव में ही रखे ,पशु के लिए पीने के पानी और हरे चारे की व्यवस्था हमेशा होनी चाहिए,किसान अपने पशुओं को सिंधा नमक देते रहे ताकि पशु पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा कर सके। उन्होंने कहा कि किसानों को चाहिए कि जिस जगह पर किसान को रखा गया है उसकी छत ओर दीवारों को पराली से ढक कर रखे और पराली को गिला रखे जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तापमान की गिरावट आएगी ,किसानों को अपने पशुओं पर पानी के फ़वाहरे की व्यवस्था कर सकते है ताकि पशु को गर्मी न लगे।इसी के साथ अगर पशुओं को बुखार या नशकीर (नाक से खून आना) जैसी समस्या हो रही है तो डॉक्टर को दिखाए ओर पशु के खून की जांच कराए।इसी के साथ डॉक्टर विशाल ने लोगो से अपील की है कि आवारा पशुओं ओर पक्षियों के लिए सभी को अपने घर के बाहर ओर छत पर पानी की व्यवस्था जरूर करनी चाहिए ताकि इन्हें भी गर्मी से बचाया जा सके।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button