Haryana
Trending

पैसे के लेन देन में महिला को जान से मारने की धमकी देने वाला उद्घोषित अपराधी काबू।।

पैसे के लेन देन में महिला को जान से मारने की धमकी देने वाला उद्घोषित अपराधी काबू।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पैसों के लेन देने के चलते डीसी कॉलोनी सिरसा में एक महिला को जान से मारने की धमकी देने वाले उद्घोषित अपराधी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए काबू कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधे श्याम ने बताया कि वर्ष 2020 में डीसी कॉलोनी निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हरविंद्र उर्फ काका पुत्र प्रताप सिहं निवासी भगत सिंह कॉलोनी भावदीन हमारे घर पर आय़ा और मेरे पति के साथ पैसों के लेन देन को लेकर मुझे जान से मारने की धमकी देने लगा । पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन सिरसा में अभियोग दर्ज कर जांच के दौरान आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया था । माननीय अदालत से पेरोल पर आने के बाद आरोपी वापस कोर्ट में हाजिर नही हुआ । अदालत के आदेशों की उल्लघंना करने पर आरोपी को अदालत द्वारा 19 मई 2025 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था । सिविल लाइन थाना में अदालत के आदेश प्राप्त होने पर आरोपी के खिलाफ 12 जून 2025 को 209 बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सिविला लाइन थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उद्घोषित आरोपी हरविंद्र सिंह उर्फ काका पुत्र प्रताप सिंह निवासी भगत सिंह कॉलोनी भावदीन को बस स्टैंड भावदीन से काबू कर लिया । गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button