पलवल के गांव अलावलपुर में हुई 23 वर्षीय मोहित उर्फ मोनू की हत्या II
पलवल के गांव अलावलपुर में हुई 23 वर्षीय मोहित उर्फ मोनू की हत्या II


पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवलके गांव अलावलपुर में हुई 23 वर्षीय मोहित उर्फ मोनू की हत्या के मामले में परिजन इस समय पुलिस की लापरवाही के चलते भय के साए में जीवन जीने को मजबूर हैँ। मोहित हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत कई आरोपी करीब एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं और मृतक के परिजनों को खुलेआम धमकियां दे रहे हैँ। परिजनों का कहना है कि हम बार बार पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। इस हत्याकांड के कई आरोपी पेशेवर क्रिमिनल हैँ जिनपर पहले भी कई कई मुकदमे लंबित है इसलिए हमारे पूरे परिवार को उनसे खतरा बना हुआ है। हमारे साथ कभी भी कोई घटना घटित हो सकती है। हत्या के मामले की जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक मोहित उर्फ मोनू फरीदाबाद एक वर्कशॉप में गाड़ी चलाकर अपनी आजीविका चला रहा था. रोज की तरह वह बुधवार को सुबह 7 बजे भी अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए गांव के बस स्टैंड पर खड़ा था तभी गांव के ही दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और आते ही मोहित पर गोलियां मार दी। और मौके से फरार हो गए। परिजनों ने बताया कि आरोपियों का अपने परिवार के लोगों से ही झगड़ा चल रहा है मृतक मोहित का आरोपियों के दूसरे पक्ष के साथ उठना बैठना था उसी की रंजिश पालते हुए आरोपियों ने पहले भी मृतक मोहित को जान से मारने की धमकी दी थी और कहा था कि उनके साथ बैठना उतना छोड़ दे लेकिन मृतक मोहित ने ऐसा नहीं किया तो आरोपियों ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। परिजनों का कहना है कि करीब एक महीने पहले भी आरोपियों ने उनके साथ झगड़ा किया था लेकिन शिकायत देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई अगर उसी समय रहते कार्यवाही हो जाती तो मोहित उर्फ मोनू की हत्या नहीं होती। परिजनों ने कहा कि घटनाक्रम को 8 दिन बीतने के बाद पुलिस ने नामजद छह लोगों में से केवल दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और हमारे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। परिजनों का कहना है कि हमें आरोपितों से खतरा बना हुआ है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उनका कहना है कि इस पूरे हत्याकांड में मुख्य आरोपी आकाश उर्फ अक्कू, उसके पिता रणसिंह, करन, चरणसिंह, आजाद इत्यादि खुलेआम घूम रहे हैं और इनमें से ज्यादातर आरोपी पेशेवर अपराधी हैं जिनपर पहले भी कई मामले दर्ज है। परिजनों का कहना है कि अगर स्थानीय पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की तो चाहे उन्हें कहीं तक जाना पड़े वो न्याय के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry



