सिरसा सिलाई सेंटर में पंखा वितरण, बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल I I
सिरसा सिलाई सेंटर में पंखा वितरण, बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल I I


सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- परोपकार करने से जहां व्यक्ति का मन शांत होता हैं वहीं उसके धन-धान्य में बढ़ोतरी होती हैं तथा उसके घर में सुख-समृद्धि आती हैं तथा हर वक्त जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय सिलाई सेंटर पर पंखें वितरण समारोह पर बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि परोपकार करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती हैं जिससे उसके जीवन में सफलता और सुख मिलता हैं और उसका आध्यात्मिक विकास होता हैं तथा वह दूसरों के प्रति संवेदनशील और दयालु बनता हैं। श्री साहुवाला ने कहा कि परोपकार करने से लोगों के बीच प्रेम बढ़ता हैं और वे एक-दूसरे की मदद करने के लिए प्रेरित होते हैं तथा इससे समाज में सुधार होता हैं और लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता हैं। उन्होंने कहा कि हमें बिना किसी अपेक्षा के जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए क्योंकि मानवता की सेवा ही परमात्मा की सेवा हैं। इसलिए हमें पल प्रतिपल भलाई के कार्य करते करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिलाई सेंटर में हम बेटियों को अपने पैरों पर आत्मनिर्भर बनाने का काम करते हैं। इसलिए यह कार्य सबसे उत्तम हैं जो उनको सही मार्ग दिखाता हैं और उनके जीवन में सफलता लाता हैं। अलग-अलग सिलाई सेंटरों पर एवं जरूरतमंदों को ग्यारह पंखे बैंगलोर से ओम प्रकाश सोमानी के सहयोग से उनके प्रतिनिधि किशोरी लाल ने अपने करकमलों से भेंट किए। इससे पूर्व सैन्टर की संचालिका रजनी सोनी एवं मैडम दीपा ने मुख्यातिथी स्वामी रमेश साहुवाला एवं किशोरी लाल का स्वागत करते हुए और लायन्स क्लब सिरसा अमर का समय-समय पर बेटियों का ध्यान रखने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर पायल, अक्षरा, भावना, मधू, अलिषा, प्रियांशी, नीलम, रीना, पारूल, रेनू, नीतू एवं अन्य उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry



