Haryana
Trending

अफीम नशा तस्करी मे वांछित सप्लायर/आरोपी गिरफ्तार।।

अफीम नशा तस्करी मे वांछित सप्लायर/आरोपी गिरफ्तार।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा जिला पुलिस सिरसा द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त विशेष अभियान के अंतर्गत ए0एन0सी0 सिरसा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अभियोग संख्या 329 दिनांक 29.06.2025 धारा 17/61/85 एनडीपीएस एक्ट में वांछित नशा सप्लायर दल सिंह पुत्र नथु सिंह निवासी मांगरोल चैक, जिला नीमच (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया है ए0एन0सी0 सिरसा प्रभारी राजेन्द्र कुमार ने जानकारी दी कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत में लिया जाएगा। पुलिस हिरासत के दौरान आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जाएगी ताकि नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी प्राप्त कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके। सिरसा पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशा तस्करी या नशीले पदार्थों से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का नशा मुक्त सिरसा बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button