आम आदमी पार्टी में महिला जुड़ाव को नीतू मान ने दी नई रफ्तार II
आम आदमी पार्टी में महिला जुड़ाव को नीतू मान ने दी नई रफ्तार II


फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- नीतू मान की मौजूदगी में महिलाओं ने थामा आप का दामन फरीदाबाद आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष नीतू मान की मौजूदगी में आप की महिला जिलाध्यक्ष शोभा श्रीवास्तव ने लगभग एक दर्जन महिलाओं को आम आदमी पार्टी की मुख्य धारा से जोड़ा और पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस मौके पर पार्टी के श्रमिक संगठन के जिलाध्यक्ष राजकुमार भी मौजूद रहे। इस मौके पर नीतू मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी में हर कार्यकत्र्ता को सम्मान दिया जाता है और यही कारण है कि पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। नीतू मान ने कहा कि आप की जिलाध्यक्ष शोभा श्रीवास्तव लगातार महिलाओं को पार्टी से जोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकत्र्ता जनता की आवाज को लगातार बुलंद कर रहे हैं और भाजपा सरकार की पोल जनता के समक्ष खोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को वोट के लिए बसाने का आश्वासन देने वाली भाजपा अब लोगों को सत्ता पाने के बाद उजाड़ रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा लोगों के साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी। नीतू मान ने कहा कि उन्हें गुरुग्राम में भी पार्टी ने प्रभारी की जिम्मेवारी सौंपी है तथा वहां भी वह पार्टी का कुनबा बढ़ाने के लिए लगातार संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही हैं। इस मौके पर उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाली सभी महिलाओं का स्वागत किया और उन्हें आश्वासन दिया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। कैप्शन आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष नीतू मान महिलाओं को आप की सदस्यता देते हुए उन्हें पार्टी में शामिल करवाते हुए।। #newstodayhry @newstodayhry



