Haryana
Trending

ढाबां-सवाईपुर रोड पर गड्ढों का अंबार। चलना मुश्किल, नई सड़क बनाने की मांग।।

ढाबां-सवाईपुर रोड पर गड्ढों का अंबार। चलना मुश्किल, नई सड़क बनाने की मांग।।

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- क्षेत्र में ग्रामीणों ने सड़कों की खराब हालत को लेकर चिंता जताई है। सरपंच कपिल ढाबां ने बताया कि हमारे गांव ढाबां से सवाईपुर लिंक रोड़ जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह जगह बने गड्ढों के कारण सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि भारी वाहनों का तो यहाँ चलना मुश्किल हो गया है। बादल सिंह आदि सहित ग्रामीणों ने बताया कि ढाबां से सवाईपुर लिंक रोड़ पर गड्ढो का अंबार है। सड़क पर साइड देने भी परेशानी हो रही है। संबंधित विभाग से नये सिरे से 18 फुट चौड़ी सड़क निर्माण की मांग की है ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button