Haryana
Trending

एस.डी. कन्या महाविद्यालय, नरवाना में स्थापना दिवस, ” नए सत्र का शुभारंभ II

एस.डी. कन्या महाविद्यालय, नरवाना में स्थापना दिवस, '' नए सत्र का शुभारंभ II

नरवाना-(राहुल हथो):- एस.डी. कन्या महाविद्यालय, नरवाना में स्थापना दिवस, ” नए सत्र का शुभारंभ” और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान श्री सुरेश सिंघल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत हवन यज्ञ से हुई, जिसमें प्रबंधक समिति के सदस्यों ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आहुतियां अर्पित कीं। इसके उपरांत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीना गुप्ता ने बताया कि विद्यालय की छात्राओं ने इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नरवाना ही नहीं, बल्कि हरियाणा प्रदेश का नाम भी रोशन किया। 12वीं कॉमर्स वर्ग की छात्रा यशिका (पुत्री श्री सूरजभान) व कोमल (पुत्री श्री कृष्ण) ने 500 में से 495 अंक प्राप्त कर प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं दसवीं कक्षा की छात्रा निधि (पुत्री श्री रणधीर) ने 500 में से 495 अंक लेकर प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन उपलब्धियों पर प्रबंधन समिति द्वारा 12वीं की दोनों छात्राओं को 31,000-31,000, दसवीं की छात्रा को 21,000, और स्मृति चिन्ह व स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 100 छात्राओं को स्कूल बैग, उनकी शिक्षिका-शिक्षकों को 11,000 व स्मृति चिन्ह, और जिन शिक्षकों के विषय में छात्रों ने 100% अंक प्राप्त किए, उन्हें 5,100 व स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की उपलब्धियों से अभिभूत प्रबंधक समिति ने प्रधानाचार्या श्रीमती नीना गुप्ता के अमूल्य योगदान को भी विशेष पुरस्कार व स्मृति चिन्ह देकर सराहा। समारोह के अंत में प्रधान श्री सुरेश सिंघल, उप प्रधान श्री राजकुमार गोयल, और महासचिव श्री जियालाल गोयल ने पूरे विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और छात्राओं को आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button