प्रो. संजीव कालड़ा भी लड़ सकते हैं उप राष्ट्रपति का चुनावII
प्रो. संजीव कालड़ा भी लड़ सकते हैं उप राष्ट्रपति का चुनावII


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा, 03 अगस्त। देश के 14वें उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के रहस्यमयी इस्तीफे के बाद 9 सितंबर को होने वाले नए उप राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सिरसा के शिक्षाविद् प्रो. संजीव कालड़ा भी ताल ठोक सकते हैं।सेवानिवृत्त गणित प्राध्यापक संजीव कालड़ा पिछले उप राष्ट्रपति चुनाव में भी उम्मीदवार बने थे। इतना ही नहीं उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के लिए भी आवेदन किया था।नई दिल्ली में संसद भवन जाकर उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। अब जबकि बदली राजनीतिक परिस्थितियों में नए उप राष्ट्रपति का चुनाव किया जाना है, तो प्रो. संजीव कालड़ा ने इच्छा जाहिर की है कि वे भी इस चुनाव में हिस्सा लें। कालड़ा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर व्यस्क नागरिक को चुनाव लडऩे का अधिकार प्राप्त है। ऐसे में उनका प्रयास है कि वे भी चुनाव में हिस्सा लें। प्रो. संजीव कालड़ा को लंबा शैक्षणिक अनुभव है वहीं वे विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े रहे हैं। धार्मिक और सामाजिक प्रवृत्ति के संजीव कालड़ा लगातार विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेते रहते हैं। । #newstodayhry @newstodayhry



