Haryana
Trending

राहुल गांधी के चीन संबंधी बयान पर भाजपा की कड़ी आपत्ति मांगी सार्वजनिक माफी II

राहुल गांधी के चीन संबंधी बयान पर भाजपा की कड़ी आपत्ति मांगी सार्वजनिक माफी II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- भारतीय जनता पार्टी, सिरसा जिला के अध्यक्ष एडवोकेट यतींद्र सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चीन के संबंध में दिए गए गैर-जिम्मेदाराना और भ्रामक बयान की कड़ी निंदा की है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी से यह पूछना कि आपको कैसे पता चला कि चीन ने 2000 वर्ग किलोमीटर भारतीय भूमि पर कब्जा कर लिया है और यह टिप्पणी करना कि यदि आप सच्चे भारतीय होते, तो ऐसा बयान नहीं देते। यह दर्शाता है कि उनके बयान कितने गंभीर और राष्ट्रहित के विरुद्ध हैं। एडवोकेट यतींद्र सिंह ने कहा कि एक जिम्मेदार विपक्षी नेता का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर सोच-समझकर और तथ्यों के आधार पर बयान दे। राहुल गांधी द्वारा संसद में मुद्दा उठाने के बजाय सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर इस प्रकार के बयान देना न केवल अनुचित है, बल्कि यह देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए भी खतरा उत्पन्न करता है। भाजपा सिरसा जिला इकाई मांग करती है कि राहुल गांधी अपने इस गैर-जिम्मेदाराना बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और भविष्य में इस प्रकार की बयानबाजी से बचें। साथ ही कांग्रेस पार्टी को भी चाहिए कि वह अपने नेताओं को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर बयान देने से पहले उचित तथ्यों की जांच-पड़ताल करने की सलाह दे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button