Haryana
Trending

छोटूराम धाम से शुरू हुई भाईचारा यात्रा, सिंघानी में हुआ जोरदार स्वागत II

छोटूराम धाम से शुरू हुई भाईचारा यात्रा, सिंघानी में हुआ जोरदार स्वागत II

भाईचारा यात्रा में दिखी 36 बिरादरी की एकता :-

लोहारू-(अभिषेक ठाकुर):- लोहारू के सिंघानी गांव पहुंची भाईचारा यात्रा, 5 अक्तूबर को दीनबंधु छोटूराम धाम पर संपन्न होगी यात्रा।24 अगस्त को दीनबंधु छोटूराम धाम से शुरू हुई भाईचारा यात्रा गांव सिंघानी पहुंची तथा सिंघानी में सरपंच संजीत कुमार सहित अनेक गणमान्य लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में पहुंचे आखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप दहिया, प्रदेश अध्यक्ष गंगाराम, हलका अध्यक्ष ईश्वर सिंह सहित अनेक का स्वागत किया गया।

पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कि:-

अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप दहिया ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कि भाईचारा यात्रा दीनबंधु छोटूराम के उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाने के लक्ष्य के साथ शुरू की गई थी। सभी बिरादरी के लोगों का भाईचारा सुदृढ हो। उन्होंने कहा कि सभी 36 बिरादरी एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि 24 अगस्त को दीनबंध छोटूराम धाम से शुरू हुई यह यात्रा सभी 90 हलकों का दौरा करके आगामी 5 अक्तूबर को दीनबंधु छोटूराम धाम पर ही संपन्न होगी।

उन्होंने कहा कि :-

जाट आरक्षण उनका अधिकार है तथा गांव गांव जाकर चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरक्षण की लड़ाई जारी है। उन्होंने बताया कि छोटूराम धाम पर यूपीएससी की कोचिंग करवाने का निर्णय लिया है तथा धाम पर मैस, हॉस्टल आदि का निर्माण जोरों पर है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button