Haryana
Trending

सिरसा पुलिस ने राजस्थान से दो आरोपी किये काबू II

सिरसा पुलिस ने राजस्थान से दो आरोपी किये काबू II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- साइबरऑनलाइन टास्क ठगी का भंडाफोड़ – सिरसा पुलिस ने राजस्थान से दो आरोपी किये काबू साइबर क्राइम थाना सिरसा पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी युवाओं को ऑनलाइन टास्क पूरा करने के नाम पर पैसे ठगने वाले गिरोह से जुड़े पाए गए। प्रबन्धक थाना साईबर सिरसा उप नि0 सुभाष चन्द्र ने बताया कि शिकायतकर्ता संजीव कालड़ा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बेटे अरुण कालड़ा को टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से “टास्क पूरा करने पर पैसे कमाने” का झांसा दिया गया। शुरुआती टास्क पूरे करने के बाद खाते में थोड़े पैसे डाले गए जिससे विश्वास बन गया। इसके बाद बार-बार बड़ी रकम जमा करवाने का दबाव बनाया गया। शिकायतकर्ता के बेटे ने विभिन्न बैंक खातों में कुल ₹1,27,400/- रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में अहसास हुआ कि यह साइबर फ्रॉड है और इस संबंध में NCRP पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज की गई। अनुसन्धान के दौरान पाया गया कि धोखाधड़ी में प्रयोग हुआ फिनो बैंक खाता आरोपी अरुण पुत्र दलेन्द्र नाट निवासी झुंझुनु, राजस्थान का है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि :-

आरोपी अरुण ने यह खाता मात्र 4,000 रुपये के लालच में अपने साथी रिम्पी पुत्र दयानन्द निवासी झुंझुनु, राजस्थान को बेच दिया था। आगे की पूछताछ में रिम्पी ने भी खाता और एटीएम कार्ड एक अन्य व्यक्ति को ऊंची रकम में बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों अरुण व रिम्पी को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें न्यायिक हिरासत मे बेज दिया गया है। सिरसा पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी ऑनलाइन कमाई के लालच में न आएं और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाने में शिकायत करें II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button