Haryana
Trending

सिरसा पुलिस ने स्नैचिंग की एक बड़ी वारदात का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार।।

सिरसा पुलिस ने स्नैचिंग की एक बड़ी वारदात का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- प्रबंधक अफसर थाना शहर सिरसा उप निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि दिनांक 14.01. 2023 को जब पीड़िता बिन्दू रानी पत्नी देवेन्द्र सोनी निवासी नौहरिया बाजार, सिरसा अपने भतीजे के साथ खरीदारी करने जा रही थी। इसी दौरान सूरतगढ़िया चौक के पास दो बाइक सवार अज्ञात युवकों ने उनका पर्स छीनकर फरार हो गए थे। पर्स में ₹15,000 नकद, एक सोने की अंगूठी और एक मोबाइल फोन मौजूद था। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य जुटाते हुए एक आरोपी गगनदीप पुत्र मल्लाराम निवासी मंगाला को चिन्हित कर गिरफ्तार किया । गहन पूछताछ में आरोपी ने वारदात की साजिश और साथी महिपाल पुत्र नसीबनाथ निवासी मंगाला का नाम उगल दिया। आरोपी गगनदीप से 3000 रुपये नकद और वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल HF डीलक्स (काला रंग, बिना नम्बर प्लेट) बरामद की गई थी। जबकि छीना गया मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया! अनुसंधान के दौरान 08.09.2025 को आरोपी महिपाल को भी गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। आरोपी महिपाल ने वारदात को स्वीकार किया। पुलिस ने उसे भी नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया।थाना शहर सिरसा प्रभारी ने बताया कि आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button