पुलिस पर फायरिंग कर रहे बदमाशों से मुठभेड़, एक की टांग में लगी गोली II
पुलिस पर फायरिंग कर रहे बदमाशों से मुठभेड़, एक की टांग में लगी गोली II


कुरुक्षेत्र पुलिस सीआईए 2 और दो बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हो गई:-
कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र CIA 2 की टीम के साथ दो बदमाशों की हुई मुठभेड़,एक बदमाश की टांग में लगी गोली,दूसरे को किया गिरफ्तार। पुलिस की निगरानी में एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है घायल बदमाश का इलाज। बुधवार शाम के समय कुरुक्षेत्र पुलिस सीआईए 2 और दो बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हो गई। पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपी को पकड़ने के लिए गई थी लेकिन जैसे ही पुलिस उनके पास पहुंची उन्होंने पुलिस पर 2 से 3 राउंड फायर कर दिए पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई की और बदमाशों के ऊपर फायरिंग कर दी जिसमें एक बदमाश की टांग में गोली लगी है और दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा घायल बदमाश को इलाज के लिए कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में लाया गया जहां पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। कुछ दिन पहले करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शराब के ठेके पर उनके द्वारा फायरिंग की गई थी जिसमें उनके दो साथी करनाल पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार किए हैं यह उस वारदात का मुख्य साजिशकर्ता था जिसको गोली लगी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
कुरुक्षेत्र सीआईए 2 प्रभारी मोहनलाल ने बताया कि:-
पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर गांव तिग़री खालसा के पास दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए गई थी। दोनों आरोपी बाइक पर थे जिन्होंने अपना मुंह कपड़े से बांधा हुआ था पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों से सरेंडर करने की बात कही लेकिन बदमाशों के द्वारा पुलिस के ऊपर फायरिंग की गई थी जिसमें पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग की उसमें रवि नामक बदमाश की टांग में गोली लगी है रवि की उम्र करीब 25 वर्ष है जो करनाल के रंबा गांव का रहने वाला है। वहीं दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसका नाम शनटी है । जोक कुरुक्षेत्र के गांव कवार खेती का रहने वाला है। सीआईए 2 प्रभारी मोहनलाल ने बताया कि करनाल में ठेके पर गोली चलाने की वारदात को अंजाम देने वाले भी गोली लगने वाला बदमाश था इसके दो साथी थे जो हाल ही में पुलिस के द्वारा पकड़े गए हैं और इनके ऊपर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों से बाइक और देसी पिस्तौल बरामद की है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।। #newstodayhry @newstpdayhry



