ऑनलाइन धोखाधड़ी का एक आरोपी किया गिरफ्तार II
ऑनलाइन धोखाधड़ी का एक आरोपी किया गिरफ्तार II


साइबर क्राइम थाना सिरसा की बड़ी कार्रवाई:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- क्राइम पुलिस सिरसा ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी हरदीन राम पुत्र बद्री राम, निवासी हरिपुरा खोङवा, तहसील खींवसर, जिला नागौर (राजस्थान) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्रबंधक अफसर साइबर क्राइम थाना उप नि 0 सुभाष चंद्र ने बताया की दिनांक 25.04.2025 को शिकायत कर्ता मुकेश पुत्र श्री पवन कुमार निवासी घोड़ावाली तहसील रानियां जिला सिरसा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उसे व्हाट्सएप व टेलीग्राम के माध्यम से निवेश कर उच्च लाभ का झांसा देकर कुल ₹18,20,485/- की धोखाधड़ी की। आरोपी ने शिकायतकर्ता मुकेश को झूठे मुनाफे का लालच देकर निवेश करवाया और धोखाधड़ी को अंजाम दिया। इस अभियोग में पहले ही एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका था।पूछताछ पर सामने आया की उसने15,000 रुपये के लालच में अपना बैंक खाता साइबर अपराधी को बेच दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते आरोपी हरदीन राम पुत्र बद्री राम, निवासी हरिपुरा खोङवा, तहसील खींवसर, जिला नागौर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया । पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया! पुलिस अब आरोपी के सहयोगी आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले में अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए आगे की जांच कर रही है। आरोपी हरदीन राम को आज अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत प्राप्त की जाएगी ताकि आरोपी से गहन पूछताछ करके आगामी जाँच पूर्ण की जा सके II #newstodayhry @newstodayhry



