Haryana
Trending

थाना ऐलनाबाद पुलिस ने गेंहू चोरी के मामले में दूसरा आरोपी को किया गिरफ्तार II

थाना ऐलनाबाद पुलिस ने गेंहू चोरी के मामले में दूसरा आरोपी को किया गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा सम्पति विरुध अपराधो की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना ऐलनाबाद पुलिस ने गांव कुमथला निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गेंहू चोरी के मामले में दूसरा आरोपी कृष्ण पुत्र हरिराम वासी चिलकणी ढाब को गिरफ्तार किया। प्रबंधक थाना ऐलनाबाद उप नि0 प्रगट सिहं ने बताया की दिनांक 13.08.2025 शिकायतकर्ता रामप्रताप पुत्र मनोहर लाल निवासी कुमथला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिनांक 12.08.2025 को आरोपी संदीप पुत्र रख्खाराम अपने साथी के साथ उसके घर में घुसकर करीब 50 किलो गेंहू चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना ऐलनाबाद में उचित धाराओ के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी संदीप पुत्र रक्खाराम निवासी कुमथला को दिनांक 10.09.2025 को गिरफ्तार कर लिया था। दिनांक 17.09.2025 को दूसरा आरोपी कृष्ण पुत्र हरिराम वासी चिलकणी ढाब को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया व पुलिस जमानत पर नियमानुसार रिहा किया गया ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button