Haryana
Trending

ऑनलाइन ट्रेडिंग फ्रॉड मामले में दूसरा आरोपी किया गिरफ्तार II

ऑनलाइन ट्रेडिंग फ्रॉड मामले में दूसरा आरोपी किया गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- थाना साईबर क्राइम सिरसा टीम ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दूसरा आरोपी पुष्पेन्द्र भगौर पुत्र सचेन्द्र सिंह वासी जारुआ कटरा, आगरा (उ.प्र.)  को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

थाना साईबर क्राइम प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि:-

शिकायत कर्ता जयभगवान पुत्र प्रकाश निवासी सेक्टर-19, हुड्डा सिरसा की शिकायत पर मुकदमा संख्या 35 दिनांक 18.05.2025 धारा 318(4) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसे टेलीग्राम ऐप पर “@payaldi12” नामक अकाउंट से बातचीत के दौरान ऑनलाइन ट्रेडिंग से पैसा कमाने का झांसा देकर एक वेबसाइट “https://pc.spreadtdg.com/” के माध्यम से निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। आरोपी द्वारा बताए गए विभिन्न बैंक खातों में शिकायतकर्ता व उसके दोस्तों से कुल ₹4,55,000/- रुपये निवेश के नाम पर ठग लिए गए। जब शिकायतकर्ता ने पैसा वापस माँगा, तो टैक्स के नाम पर ₹6 लाख और भेजने की मांग की गई, जिससे उसे धोखाधड़ी का पता चला। शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम थाना सिरसा में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई ! जांच के दौरान साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा संबंधित बैंक खातों, टेलीग्राम ग्रुप्स व ऑनलाइन पोर्टल के तकनीकी रिकॉर्ड प्राप्त किए गए। जांच में सामने आया कि फ्रॉड के लिए इस्तेमाल हुआ एक बैंक खाता आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का है जो Questzen Digital Pvt. Ltd. के नाम पर खोला गया था। इस खाते का संचालन विजय कुमार पुत्र बंसरूप निवासी मिर्जापुर (उ.प्र.) हाल दिल्ली द्वारा किया जा रहा था, जिसे पहले गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। विजय कुमार से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसके सहयोगी दूसरा आरोपी पुष्पेन्द्र भगौर पुत्र सचेन्द्र सिंह निवासी जारुआ कटरा, आगरा (उ.प्र.) को गिरफ्तार किया गया।  आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना  जुर्म स्वीकार  किया! है। आज  आरोपी पुष्पेन्द्र आज माननीय अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button