भाजपा राज में जनता हो रही कर्जदार, महंगाई ने तोड़ी आम आदमी की कमर II
भाजपा राज में जनता हो रही कर्जदार, महंगाई ने तोड़ी आम आदमी की कमर II


भाजपा सरकार में लोग कर्जदार बने, बचत बंद हुई: केडिया:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट नवीन केडिया ने कहा कि जहां हरियाणा की भाजपा सरकार कर्ज लेकर घी पीने वाली कहावत को चरितार्थ कर रही है, वहीं उसके शासनकाल में प्रदेश के लोग कर्जदार हो रहे हैं। हरियाणा की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए केडिया ने कहा कि हरियाणा के लोग बचत नहीं कर पा रहे हैं बल्कि उन्हें घर चलाने को कर्ज का सहारा लेना पड़ रहा है। अपने बयान में कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार हवन करते हाथ जलने वाले काम कर रही है जिससे जनता को तो कोई लाभ पहुंच नहीं रहा, उलटे उसे कर्जदार बनना पड़ रहा है। भाजपा के शासन में महंगाई इतने चरम पर पहुंच गई है कि उससे पार पाने के लिए जनता को कर्ज उठाने की नौबत आ गई है। नवीन केडिया ने कहा कि आज प्रदेश के हालात ये हैं कि जनता के लिए रोटी, कपड़ा और मकान जुटाना भी भारी बोझ बन गया है। रसोई गैस, फल, सब्जियां और बच्चों की पढ़ाई का खर्च आसमान पर पहुंच गया है जिसकी वजह से आम जनमानस बुरी तरह से परेशान है और इस सरकार से छुटकारा पाना चाहता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम आदमी की तकलीफों को समझती है। समय आने पर कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता के लिए कल्याणकारी शासन देने का काम करेगी।। #newstodayhry @newstodayhry



