Haryana
Trending

बालासर में होने वाले सांसद खेल महोत्सव को लेकर जोश चरम पर, भाजपा नेता जुटे तैयारियों में II

बालासर में होने वाले सांसद खेल महोत्सव को लेकर जोश चरम पर, भाजपा नेता जुटे तैयारियों में II

रानियां-(अमन बाँसल):- खेल महोत्सव को लेकर भाजपा नेता पूरे जोर शोर से सक्रिय हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा हलका प्रतिनिधि शीशपाल कंबोज ने मंंगलवार को कई गांव का दौरा कर ग्रामीणों से स्टेडियम में पहुंच खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाने की अपील की। 13 नवंबर को गांव बालासर के स्टेडियम में सांसद सुभाष बराला मुख्य अतिथि होंगे। वहीं गांव गिदंड़ा के स्टेडियम में सोमवार को शुरू हुई क्रिकेट प्रतियोगिता के आज दूसरे दिन भाजपा नेताओं ने मैदान में पहुंच खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया। पूर्व जिला अध्यक्ष शीशपाल कंबोज ने सीएम विंडो एमिनेट पर्सन एडवोकेट प्रकाश वीर के साथ युवाओं से अपील की कि खेलों के प्रति रुझान बढ़ाए। खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। शीशपाल कंबोज ने बताया कि खेल महोत्सव को लेकर युवाओं में भारी जोश है। केवल रानियां हल्का से ही लगभग 1500 खिलाडिय़ों ने पंजीकरण करवाया है। उन्होंने बताया कि दो दर्जन से भी ज्यादा विभिन्न खेलों के मुकाबले करवाए जाएंगे। महिलाओं के मध्य मटका दौड़ और सरपंचों-पंचों के बीच रस्साकस्सी प्रतियोगिता विशेष आकर्षण होगी।

उन्होंने बताया कि:-

रानियां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तीन गांव में यह मुकाबले करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गांव गिंदड़ा के स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है, जोकि 14 नवंबर तक चलेगी। गांव संत नगर के स्टेडियम में हॉकी और फुटबॉल की प्रतियोगिता 13 और 14 नवंबर को करवाई जाएगी। अन्य लगभग दो दर्जन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं गांव बालासर के स्टेडियम में 13 नवंबर को शुरू होगी। यहां उद्घाटन समारोह में सांसद सुभाष बराला मुख्य अतिथि होंगे। खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ाने के लिए भाजपा नेता जुटे हुए हैं। खेल महोत्सव पूरे देश में आयोजित किए जा रहें है। हर लोकसभा क्षेत्र और विधानसभा क्षेत्र के संयोजक बनाए गए हैं और सांसद को प्रभारी बनाया गया है। सिरसा लोकसभा क्षेत्र के संयोजक वेद फूलां ने भाजपा नेताओं के साथ बैठक लेकर महोत्सव को कामयाब बनाने के लिए डयूटियां लगाई थी। विधानसभा संयोजक सागर केहरवाला भी खेल महोत्सव को यादगार बनाने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। इस अवसर पर सीएम एमिनेंट पर्सन प्रकाशवीर जलंधरा एडवोकेट, जिला सचिव अमरीक सिंह राही, विधानसभा सह संयोजक अंग्रेज सिंह औलख, चक्कां मंडल के अध्यक्ष वीरेन्द्र छपोला, करीवाला मंडल के अध्यक्ष रणमाल बालासर, बुधराम शर्मा भी उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button