शिवलिंग हटाने के विरोध में धरना छठे दिन भी जारी, श्रद्धालुओं में बढ़ा रोष II
शिवलिंग हटाने के विरोध में धरना छठे दिन भी जारी, श्रद्धालुओं में बढ़ा रोष II


शिवपुरी में धरने पर पहुंचे जगदीश चोपड़ा:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- श्री गौशाला परिसर में प्राचीन शिव मंदिर में लगे शिवलिंग को हटाए जाने के विरोध में श्रद्धालुओं द्वारा दिया जा रहा धरना छठे दिन भी जारी रहा। शिव मंदिर बनाने वाले परिवार के सदस्यों ने भगवान शिव के अन्य श्रद्धालुओं के साथ शिवपुरी प्रांगण में धरना दिया। धरने के दिन बढऩे के साथ ही श्रद्धालुओं में गुस्सा भी पनप रहा है। आज धरने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व चेयरमैन जगदीश चोपड़ा भी पहुंचे। मंदिर बनाने वाले परिवार के सदस्य भवानी शंकर ने कहा कि कुछ लोग निजी स्वार्थों और नाम चमकाने के लिए भगवान के नाम पर भी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एक बार हो जाए तो उसे यूं ही आधे घंटे में नहीं उखाड़ सकते। शास्त्रों में हर चीज का विधि-विधान तय है। उन्होंने कहा कि गौशाला कमेटी को शिवलिंग हटाने की क्या जल्दबाजी थी। अब इन्होंने जो शिवलिंग विराजित किया है, उसे यह स्ट्रक्चर कहते हैं। उन्होंने कहा कि गौशाला कमेटी वाले यह कह रहे हैं कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया। शिवलिंग और शिव मंदिर के प्रति लोगों में अटूट श्रद्धा है। लोग शिवलिंग पर जलाभिषेक करने आते थे जो शिवपुरी प्रबंधन को बर्दाश्त नहीं हुआ। एक साजिश के तहत शिव मंदिर में बने शिवलिंग को हटाया गया है। आज धरने में पूर्व नगर पार्षद सुशील सैनी, भवानी शंकर, चंद्रप्रकाश साहुवाला, अमर साहुवाला, संजय अग्रवाल, भंवर लाल जोशी, बलदेव सैनी, राजकुमार साहुवाला, जयप्रकाश साहुवाला सहित क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु शरीक हुए।। #newstodayhry @newstodayhry



