1.75 लाख रुपए चोरी केस सुलझा, सीआईए सिरसा ने गैंग के दो सदस्यों को पकड़ा II
1.75 लाख रुपए चोरी केस सुलझा, सीआईए सिरसा ने गैंग के दो सदस्यों को पकड़ा II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान” के दौरान सीआईए सिरसा पुलिस ने संपति विरुध अपराधियों के खिलाफ ताबड़-तोड़ कार्रवाई करते हुए शहर के रानियां रोड़ पर स्थित गांधी कॉलोनी में घर से एक लाख 75 हजार रुपए चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो युवकों को डबवाली रोड सिरसा क्षेत्र से काबू कर लिया है । संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए डीएसपी संजीव बल्हारा ने बताया कि गांधी कॉलोनी निवासी सुरजीत कुमार पुत्र श्री भगीरा राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 सितंबर 2025 की दोपहर के समय वह अपने नजदीक के ऑफिस में था और उसकी पत्नी व बच्चे किसी काम के सिलसिले में घर को ताला लगाकर घर से बाहर गया हुआ थे । पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि करीब डेढ़ बजे वासप घर आकर देखा तो घर के ताले टूटे मिले और घर का सारा समान बिखरा हुआ मिला । पीड़ित व्यक्ति ने बतलाया कि घर में रखी अलमारी वगैरा चैक की तो उसमें से एक लाख 75 हजार रुपए की नगद राशि अज्ञात युवकों द्वारा चोरी करना पाया गया । डीएसपी संजीव बल्हारा ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर थाना शहर सिरसा में अज्ञात युवकों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई । मामला जैसे ही पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के संज्ञान में आया उन्होंने तुरंत प्रभाव से मामले को शीघ्र अति शीघ्र सुलझाने के लिए जांच सीआईए सिरसा पुलिस टीम को सौंपी। जांच के दौरान सीआईए सिरसा पुलिस की एक टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात में संलिप्त प्रीतम सिंह पुत्र मेवा राम निवासी कलासेर,जिला कैथल व सुखमंद्र सिंह उर्फ मंद्र सिंह पुत्र सुरज सिंह निवासी मुक्तसर साबिह पंजाब को शहर सिरसा की डबवाली रोड़ से गिरफ्तार कर लिया है । उन्होने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान चोरी को पांच मामले राजस्थान जबकि तीन वारदातें सिरसा में करनी कबूल की है । डीएसपी संजीव बल्हारा ने बताया कि पूछताछ के दौरान उनके अन्य साथियों की भी पहचान कर ली गई है जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए सीआईए सिरसा की पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही है । उन्होने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त गई की गाड़ी भी बरामद कर ली गई है । डीएसपी संजीव बल्हारा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी नशा करने के आदि है,और नशे की पूर्ति के लिए अक्सर चोरी की वारदात को अंजाम देते है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है, और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की संपत्ति बरामद की जाएगी ।। #newstodayhry @newstodayhry



