गांव घुकांवाली व रिसालिया खेड़ा में नशा पीड़ितों की पहचान, काउंसलिंग के बाद उपचार शुरू।।
गांव घुकांवाली व रिसालिया खेड़ा में नशा पीड़ितों की पहचान, काउंसलिंग के बाद उपचार शुरू।।

ओढ़ा-(अशोक गर्ग):- नशे के खिलाफ चलाए जा रहे समग्र एवं संवेदनशील अभियान के तहत पुलिस न केवल नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई कर रही है, बल्कि नशा पीड़ितों को उपचार व काउंसलिंग के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का भी निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में सब इंस्पेक्टर सुग्रीव सिंह के नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम द्वारा गांव रिसालिया खेड़ा व घुकांवाली में डोर-टू-डोर अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान टीम ने नशा पीड़ितों की पहचान की। सभी चिन्हित नशा पीड़ितों को नागरिक अस्पताल डबवाली में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं काउंसलरों द्वारा काउंसलिंग करवाई गई, जिसके उपरांत उनका नियमित उपचार प्रारंभ कर दिया गया है।नशा मुक्ति टीम द्वारा प्रत्येक नशा पीड़ित की सेहत एवं नशा छोड़ने की प्रक्रिया पर दैनिक फीडबैक प्रणाली के माध्यम से नजर रखी जा रही है, ताकि समय-समय पर उनके स्वास्थ्य में हो रहे सुधार का आकलन किया जा सके और आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त सहयोग प्रदान किया जा सके।पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जिसकी जड़ तक पहुंचने के लिए नशा तस्करों की जानकारी साझा करना अत्यंत आवश्यक है। पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशा तस्करी में संलिप्त है या किसी क्षेत्र में नशे की अवैध बिक्री की सूचना है, तो बिना किसी भय के अपने नजदीकी थाना अथवा चौकी में सूचित करें।। #Newstodayhry @Newstodayhry




