Haryana
Trending

विश्व मलेरिया दिवस पर पीएम श्री स्कूल ओढ़ा द्वारा गांव में जागरूकता रैली निकाली।।

विश्व मलेरिया दिवस पर पीएम श्री स्कूल ओढ़ा द्वारा गांव में जागरूकता रैली निकाली ।।


ओढ़ा- (अशोक गर्ग):-विश्व मलेरिया दिवस पर स्वास्थ्य विभाग हरियाणा सरकार के तत्वाधान में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढ़ा में एक जागरूकता कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर स्कुल चिकित्सालय ओढ़ा से सुपरवाइजर जितेन्द्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को मलेरिया रोग के प्रसार के कारणों व बचाव के तरीकों पर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए मादा एनोफिलिज मच्छर के काटने से फैलने वाले इस परजीवी रोग (मलेरिया) के बारे में जागरूक किया। इस दौरान रमेश कुमार प्रवक्ता शारीरिक शिक्षक ने विद्यार्थियों को बताया कि इस मौसम में मच्छरों को भगाने वाली क्रीम का प्रयोग करें और लक्षण दिखने पर डॉक्टर की सलाह लें और ब्लड टेस्ट अवश्य करवाएं।
इस अवसर पर एक जागरूकता रैली निकाली गई जिसे विद्यालय संचालक व प्राचार्य विक्रमजीत सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में शामिल विद्यार्थियों ने घर घर जाकर लोगों को मलेरिया रोग के बारे में जागरूक किया। इस दौरान कक्षा 1 से 11 तक के विद्यार्थियों द्वारा निम्बन्ध लेखन का कार्य किया। इस अवसर पर विद्यालय कार्यक्रम अधिकारी सुमित कुमार, प्रवक्ता भौतिकी सरिता रानी, प्रवक्ता इतिहास, प्रवक्ता सुमनलता, सवीना रानी, सुमन लता, जोगेन्द्र सिंह, जगतीत सिंह, बूटा सिंह, मांगे राम, जगराज सिंह आदि उपस्थित रहे।।

छायाचित्र ओढ़ा
पीएम श्री स्कूल ओढ़ा में विश्व मलेरिया दिवस पर आयोजित रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए प्राचार्य व अन्य।।

Related Articles

Back to top button