ओटू क्षेत्र में फार्म हाउस से सामान चोरी की वारदात सुलझी,दो आरोपी काबू ।।
ओटू क्षेत्र में फार्म हाउस से सामान चोरी की वारदात सुलझी,दो आरोपी काबू । ।

रानिया-(अमन बाँसल):- सिरसा जिला की रानियां थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव ओटू में स्थित एक फार्म हाउस से दो कैमरे, इनवर्टर बैट्री, पानी की मोटर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवकों को पुलिस ने बस स्टैंड गांव अभोली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए रानियां थाना प्रभारी ने बताया कि गांव ओटू निवासी योगेंद्र सिंह पुत्र शेर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 अप्रैल 2026 की शाम के समय फार्म हाउस पर ताला लगाकर घर चला गया था। अगले दिन सुबह वापस फार्म हाउस आया तो फार्म हाउस का ताला टूटा हुआ था। और सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। फार्म हाउस के अंदर कमरों को चेक किया तो कमरे के अंदर दो सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, एलसीडी, चार इनवर्टर बैट्री, सोलर इन्वर्टर, पानी की मोटर, एक गैस सिलेंडर चोरी होने पाए गए । थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर थाना रानियां में अज्ञात युवकों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान रानियां थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में संलिप्त दो आरोपी मुखराम पुत्र मोहन राम व प्रेम कुमार पुत्र मंगतराम निवासियान गांव अभोली जिला सिरसा को बस स्टैंड अभोली से गिरफ्तार कर लिया है । उन्होने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बाइक सहित चोरीशुदा कैमरे, डीवीआर, एलसीडी, चार इनवर्टर बैट्री, सोलर इन्वर्टर, पानी की मोटर, एक गैस सिलेंडर चोरी का सामान बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत भेजा जाएगा । । #Newstodayhry @Newstodayhry




