Haryana

नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने रोड़ी में16 ग्राम 38 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक दबोचा ।।

नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने रोड़ी में 16 ग्राम 38 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक दबोचा। ।

बड़ागुढ़ा-( गुरनैब दंदीवाल) :-सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की एंटी नारकोटिक सेल की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान रोड़ी क्षेत्र में एक युवक को हजारों रुपए की 16 ग्राम 38 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक सेल के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ अमृत पुत्र जटा सिंह निवासी विक्रम बस्ती रोड़ी के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गुरुद्वारा वाली गली से होते हुए रोड़ी की तरफ जा रही थी । इस दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया । उक्त युवक सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक घबरा गया और वापस मोड़कर खिसकने का प्रयास करने लगा तो पुलिस पार्टी ने उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 16 ग्राम 38 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । एंटी नारकोटिक सेल सिरसा प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना रोड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच थाना रोड़ी को सौंपी गई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी । सेल प्रभारी ने बताया कि नशा तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सिरसा पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है । । #Newstodayhry #Newstodayhry

Related Articles

Back to top button