महिला जन आक्रोश सम्मेलन सम्पन्न, राहुल गांधी का पुतला दहनपलवल।।
महिला जन आक्रोश सम्मेलन सम्पन्न, राहुल गांधी का पुतला दहनपलवल।।

पलवल -(निकुंज गर्ग ):-भाजपा कार्यालय, हुड्डा सेक्टर-2, में महिला जन आक्रोश सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीर ममता चौहान द्वारा किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता आशा भारद्वाज ने की। इस अवसर पर जिला महामंत्री जय राम प्रजापति भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन भावना महलावत एवं किरण शर्मा द्वारा किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और अपने अधिकारों के समर्थन में आवाज बुलंद की।इस अवसर पर संयोजक वीर ममता चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि“इस देश में नारी की पूजा होती है, फिर भी लंबे समय तक महिलाओं को उनके अधिकारों से दूर रखा गया। कांग्रेस पार्टी लगभग 60 वर्षों तक सत्ता में रही, लेकिन महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर ठोस निर्णय नहीं ले पाई।”उन्होंने आगे कहा कि“देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में वर्ष 2023 में महिला आरक्षण बिल संसद में पारित हुआ, जो नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।”वीर ममता चौहान ने कहा कि“यह केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदारी देने का मजबूत संकल्प है। अब महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं और समाज में अपनी मजबूत भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।”कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के समर्थन में आवाज उठाई और समाज में अपनी भागीदारी को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर परआशा भारद्वाज, भावना महलावत, किरण शर्मा, संगीता गर्ग, कृष्णा सिंह (अध्यापिका), सुशीला निगम एवं रजनी छावड़ा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के उपरांत कांग्रेस नेता Rahul Gandhi का पुतला दहन किया गया, जिसमें महिलाओं ने अपना रोष प्रकट किया।अंत में संयोजक वीर ममता चौहान ने जिला अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया।। #Newstodayhry @Newstodayhry




