Haryana
Trending

नशा तस्करी नेटवर्क पर डबवाली पुलिस का करारा प्रहारचौकी सिंहपुरा पुलिस की निर्णायक कार्रवाई।।

नशा तस्करी नेटवर्क पर डबवाली पुलिस का करारा प्रहारचौकी सिंहपुरा पुलिस की निर्णायक कार्रवाई।।

डबवाली- ( पंकज गोदारा ):-नशा मुक्त समाज के संकल्प को साकार करने की दिशा में डबवाली पुलिस पूरी प्रतिबद्धता और सख्ती के साथ कार्य कर रही है । पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के सशक्त नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस लगातार नशा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने में जुटी हुई है ।इसी अभियान के तहत चौकी सिंहपुरा प्रभारी पीएसआई सुखचैन सिंह की टीम ने एक सुनियोजित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए 06 ग्राम 490 मिलीग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में फरार चल रहे मुख्य तस्कर आरोपी गगनदीप सिंह उर्फ गग्गी निवासी सुखचैन को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है । आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 20.04.2026 को सीआईए स्टाफ कालांवाली ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हुड्डा सेक्टर कालांवाली से एक मोटरसाइकिल सवार आरोपी जसकरण सिंह उर्फ बबलू निवासी खतरांवा को 06.490 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया था ।पूछताछ के दौरान आरोपी जसकरण सिंह उर्फ बबलू से मिली महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर पुलिस ने रणनीतिक कार्रवाई की और पूरे नेटवर्क को चिन्हित करते हुए मुख्य सप्लायर गगनदीप सिंह उर्फ गग्गी को भी गिरफ्तार कर लिया । यह कार्रवाई पुलिस की सजगता, पेशेवर दक्षता और मजबूत खुफिया तंत्र का प्रमाण है।उक्त आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड जांचा गया तो आरोपी कई अभियोगों में संलिप्त पाया गया, जिसमें 05 अभियोग थाना बड़ागुढ़ा में, लड़ाई झगड़े, दंगा व चोरी के दर्ज हैं व एक अभियोग थाना सदर सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हैडबवाली पुलिस केवल तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे नशा तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सुनियोजित रणनीति के तहत कार्य कर रही है । हर कड़ी को जोड़कर अपराध की जड़ तक पहुंचना ही पुलिस की प्राथमिकता है ।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button