Haryana
Trending

हर क्षेत्र में श्रमिकों का योगदान अतुलनीय: जगमोहन आनंद।।

करनाल -(सुभाष चंद ):-विधायक जगमोहन आनंद ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर कलंदरी गेट स्थित डेरा कार सेवा के समीप नगर खेड़े के पास पहुंचकर श्रमिक भाईयों के बीच साथ श्रमिक दिवस बड़े ही सम्मान और आत्मीयता के साथ मनाया। इस अवसर पर जगमोहन आनंद ने श्रमिकों को लड्डू वितरित कर उनके अथक परिश्रम, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि श्रम ही पूजा है, और श्रमिक ही राष्ट्र की सच्ची शक्ति हैं। देश की प्रगति और विकास की मजबूत नींव श्रमिकों के परिश्रम पर ही टिकी होती है। खेतों से लेकर कारखानों तक, निर्माण कार्यों से लेकर सेवा क्षेत्र तक—हर क्षेत्र में श्रमिकों का योगदान अतुलनीय है। अपने पसीनें की हर बूंद से वे भारत के वर्तमान को सशक्त और भविष्य को सुरक्षित बनाने का कार्य करते हैं।विधायक जगमोहन आनन्द ने कहा कि श्रमिक केवल आर्थिक विकास के वाहक ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के आधार स्तंभ भी हैं। उनका त्याग, अनुशासन और मेहनत हमें निरंतर प्रेरित करती है कि हम भी अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं, जिनका उद्देश्य उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना और उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। हर श्रमिक तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।इस दौरान उन्होंने श्रमिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि उनकी कठिनाइयों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। कार्यक्रम के अंत में विधायक जगमोहन आनंद ने सभी श्रमिक भाई-बहनों को श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button