Haryana
Trending

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया योग कक्षा का निरीक्षण।।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया योग कक्षा का निरीक्षण।।

करनाल (सुभाष चंद ):-केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने आज सुबह नजदीकी गांव सोहाना के पंचायत भवन में आयोजित की जा रही योग कक्षा का निरीक्षण किया।प्राप्त जानकारी अनुसार केंद्रीय मंत्री सुबह करीब साढ़े छह बजे सोहाना के पंचायत भवन पहुंचे। तभी साधकों ने प्रार्थना के साथ योग कक्षा आरम्भ की। केंद्रीय मंत्री के सम्मुख योग सहायक बलजीत सिंह ने साधकों को हाथ-पैर व कंधों के सूक्ष्म व्यायाम कराए। तदुपंरात साधकों को खड़े होकर ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, अर्ध चक्रासन, पादहस्तासन और फिर पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले आसन यथा-उत्तानपादासन, अर्ध पवनमुक्तासन, पवनमुक्तासन, सेतुबंधासन व चक्रासन का अभ्यास कराया। इसके बाद पेट के बल लेटकर किए जाने वाले आसन जैसे मकरासन, भुजंगासन, धनुरासन, शलभासन करके दिखाए।केंद्रीय मंत्री करीब एक घंटे तक योग शाला में रहे। मंत्री के आगमन की सूचना मिलने पर सरपंच प्रतिनिधि विक्रम कुमार सहित अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। योग कक्षा के बाद में श्री मनोहर लाल ने साधकों के साथ करीब आधा घंटा योग के बारे में चर्चा की। उन्होंने साधकों से पूछा किसके कहने से योग कक्षा में आ रहे हैं। साधकों ने कहा कि अपनी मर्जी से। योग से कोई फायदा हुआ है या नहीं, मंत्री के इस सवाल पर साधकों ने कहा कि शारीरिक व मानसिक रूप से उन्हें कई तरह का लाभ पहुंचा है। मंत्री ने यह भी पूछा कि क्या कक्षाएं जारी रहनी चाहिए या इन्हें बंद कर देना चाहिए। सभी ने एक स्वर से कहा-जारी रहनी चाहिएं। योगसहायक ने मंत्री को बताया कि साधकों को रोजाना वेदों तथा प्राकृतिक आहार के बारे में भी जानकारी भी दी जाती है।इस गांव में करीब एक साल से योग कक्षाएं रोजाना सुबह संचालित की जा रही हैं जिसमें युवाओं की भागीदारी अधिक होती है। हालांकि अन्य आयु वर्ग के लोग भी अपनी सुविधा व समय अनुसार योग करने आते हैं। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान दो साल की बच्ची को भी गोद में उठाए रखा। योग सहायक ने बताया कि यह बच्ची रोजाना कक्षा में पहुंच जाती है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button