PUNJAB
Trending

महापौर रेणु बाला गुप्ता ने की जन सुनवाई, समस्याएं सुन किया समाधान।।

करनाल-( सुभाष चंद ):महापौर रेणु बाला गुप्ता ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय में जन सुनवाई का आयोजन किया, जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। महापौर ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए, जिससे नागरिकों को तुरंत राहत मिल सके।
जन सुनवाई के दौरान मुख्य रूप से सडक़ों व गलियों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइटों की खराब स्थिति, सीवरेज निकासी में आ रही दिक्कतों तथा जलापूर्ति से संबंधित शिकायतें सामने आई। महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इन सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फील्ड में जाकर समस्याओं का निरीक्षण करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करें। साथ ही उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित शाखाओं के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी समस्या का समाधान लंबित न रहे।महापौर ने शहर की स्वच्छता को लेकर भी विशेष जोर देते हुए कहा कि स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर के निर्माण में नागरिकों की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण करें और उसे नगर निगम के कूड़ा वाहन में अलग-अलग ही डालें। इसके साथ-साथ नगारिक सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग से बचें, ताकि हम पृथ्वी के साथ-साथ पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचा सकें।उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियानों को सफल बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग जरूरी है। यदि कहीं गंदगी दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत नगर निगम को दें, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके।महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल समस्याओं का समाधान करना ही नहीं, बल्कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना भी है। जन सुनवाई जैसे कार्यक्रम नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम हैं, जिससे पारदर्शिता और विश्वास को बढ़ावा मिलता है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button