अवैध हथियार के मामले में आरोपी काबू, कब्जे से एक देशी पिस्तौल .315 बोर की बरामद।।
अवैध हथियार के मामले में आरोपी काबू, कब्जे से एक देशी पिस्तौल .315 बोर की बरामद।।

करनाल-(सुभाष गुप्ता):-दिनांक 06 मई 2026।जिला पुलिस करनाल की सीआईए- 2 स्टाफ टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपीको काबू करने में सफलता हासिल की है।आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल.315 बोर बरामद की गई है।सीआईए- 2 स्टाफ की टीम ने उप निरीक्षक कृष्णचंद के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शुभम पुत्र अजमेर सिंह वासी अशोक कॉलोनी,थाना घरौंडा जिला करनाल को टीम द्वारा अनोखा कॉलोनी घरौंडा करनाल क्षेत्र से काबू किया गया।पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा नंबर 208 दिनांक 06/05/2026 धारा आर्म्स एक्ट की धाराओं तहत थाना घरौंडा में मामला दर्ज किया गया।पुलिस टीम ने आरोपी को विधि अनुसार गिरफ्तार कर आज माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। दौराने रिमांड आरोपी से गहन पूछताछ कर मामले का खुलासा किया जाएगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry