नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना ही प्राथमिकता- रेणु बाला गुप्ता।।
नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना ही प्राथमिकता- रेणु बाला गुप्ता।।

करनाल – (सुभाष चंद):- नगर निगम की महापौर रेणु बाला गुप्ता ने बुधवार को निगम कार्यालय में जन सुनवाई आयोजित कर शहरवासियों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
जन सुनवाई के दौरान नागरिकों ने सडक़ों व गलियों की मरम्मत, सीवरेज व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति व स्ट्रीट लाईट सहित अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं महापौर के समक्ष रखीं। महापौर ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए मौके पर ही संबंधित शाखा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए, ताकि समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी फील्ड में जाकर समस्याओं का निरीक्षण करें और निर्धारित समय सीमा में उनका समाधान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा कि नगर निगम करनाल का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर और सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराना है, और इसके लिए निगम टीम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। जन सुनवाई जैसे आयोजनों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना ही उनकी प्राथमिकता है।महापौर ने नागरिकों से भी अपील की कि वे शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें। विशेष रूप से सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण करने की आदत अपनाने का आग्रह किया। घरो से निकलने वाले गीले कचरे से घरेलू खाद बनाने बारे भी नागरिकों से अपील की। उन्होंने कहा कि इससे कचरे की मात्रा में कमी आएगी और इसे बागवानी में भी प्रयोग कर सकेंगे।इस अवसर पर निगम के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने मौके पर ही कई शिकायतों का निस्तारण किया तथा शेष के समाधान के लिए समयबद्ध कार्यवाही का आश्वासन दिया।। #Newstodayhry @Newstodayhry