Haryana
Trending

ऑर्थो सर्जन डॉ राधा रमन ने पार्क हॉस्पिटल करनाल में कार्यभार संभाला।।

करनाल-(सुभाष चंद):- पार्क हॉस्पिटल ने बुधवार को प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ राधा रमन को ऑर्थोपेडिक और स्पोर्ट्स इंजरी मैनेजमेंट में उत्कृष्टता केंद्र ऑर्थोपेडिक और स्पोर्ट्स इंजरी मैनेजमेंट एक्सीलेंस सेंटर का हेड नियुक्त करने की घोषणा की।एक्सीलेंस सेंटर रोबोटिक नी और हिप रिप्लेसमेंट आर्थ्रोस्कोपी, कॉम्प्लेक्स ट्रॉमा और स्पोर्ट्स इंजरी मैनेजमेंट में स्पेशलाइज्ड है।डॉ राधा रमन के पास 15 वर्षों से अधिक का क्लीनिक अनुभव और 10,000 से अधिक सफल सर्जरी का अनुभव है।सीईओ-पार्क हॉस्पिटल सचिन सूद ने कहा डॉ रमन को अपनी चिकित्सा टीम में शामिल करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। रोबोटिक नी और हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी और स्पोर्ट्सइंजरी मैनेजमेंट में उनका अनुभव उच्च गुणवत्ता वाली सर्जिकल सेवाएं प्रदान करने के हमारे मिशन के साथ पूरी तरह मेल खाता है।डॉ राधा रमन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के यूसीएमएस और जीटीबीएच से मेडिकल की डिग्री प्राप्त की और उसके बाद रामय्या में रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट में एमएस स्पेशलाइज्ड फेलोशिप की।डॉ राधा रमन ने कहा, मेरा लक्ष्य मरीजों को उन्नत और सहानुभूतिपूर्ण देखभाल प्रदान करना और सर्जरी के सर्वोत्तम परिणाम सुनिश्चित करना है।। #Newstodayhry #Newstodayhry

Related Articles

Back to top button