Haryana
Trending

7 ग्राम 06 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार युवक को दबोचा ।।

7 ग्राम 06 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार युवक को दबोचा ।।

ऐलनाबाद – (दीपक सिला) :- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने वार्ड नंबर 5 ऐलनाबाद क्षेत्र से एक बाइक सवार युवक के कब्जा हजारों रूपए की 7 ग्राम 6 मिलीग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार की किए गए युवक की पहचान हरविंदर सिंह उर्फ बिंदा पुत्र सतनाम सिंह निवासी वार्ड नंबर 5 ऐलनाबाद जिला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद पुलिस की एक टीम गश्त व चेकिंग के दौरान वार्ड नंबर 5 ऐलनाबाद क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान सामने से एक बाइक सवार युवक आता हुआ दिखाई दिया । उक्त बाइक सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर भगाने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर युवक काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके के कब्जा से 7 ग्राम 6 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार की किए गए युवक के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शरु की गई । सीआईए प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी । #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button